1. ‘पुत्र वियोग’ कविता में कवयित्री ने अपने असामायिक मृत-पुत्र के लिए किस शब्द का प्रयोग नहीं किया है ?
(A) खिलौना
(B) छौना
(C) खोया धन
(D) अनमोल रतन ✓
2. सुभद्रा कुमारी चौहान को किस पार्टी का एम०एल०ए० चना गया था ?
(A) समाजवादी पार्टी
(B) भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी
(C) भारतीय जनता पार्टी
(D) काँग्रेस ✓
3. सुभद्रा कुमारी चौहान की कौन-सी कृति नहीं है ?
(A) बिखरे मोती
(B) मुकुल
(C) प्रायश्चित ✓
(D) त्रिधारा
4. सुभद्रा कुमारी चौहान स्वयं को असहाय क्यों कहती है?
(A) पिता वियोग के कारण
(B) पुत्र-वियोग के कारण ✓
(C) पति-वियोग के कारण
(D) इनमें से कोई नहीं
5. ‘गुलामी का नशा’ किसकी रचना है?
(A) सुभद्रा कुमारी चौहान की
(B) ठाकुर रामनाथ सिंह की ✓
(C) ठाकुर लक्ष्मण सिंह की
(D) इनमें किसी की नहीं
6. सुभद्रा कुमारी चौहान के पति का नाम क्या था ?
(A) ठाकुर लक्ष्मण सिंह ✓
(B) ठाकुर दीनदयालु सिंह
(C) ठाकुर रामेश्वर सिंह
(D) ठाकुर रामप्रीत सिंह
7. सुभद्रा कुमारी चौहान का प्रतिनिधि कविता संग्रह कौन है ?
(A) त्रिधारा
(B) मुकुल ✓
(C) अनामिका
(D) गीतिका
8. सुभद्रा कुमारी चौहान के पिता का नाम क्या था ?
(A) ठाकर राजनाथ सिंह
(B) ठाकर हरिनाथ सिंह
(C) ठाकुर रामनाथ सिंह ✓
(D) ठाकुर जगमोहन सिंह
9. “पुत्र वियोग’ शीर्षक कविता किस काव्य-संग्रह से ली गई है ?
(A) ‘चित्राधार’ से
(B) ‘लहर’ से
(C) ‘मुकुल’ से ✓
(D) ‘दीपशिखा’ से
10. पुत्र वियोग किसकी रचना है ?
(A) सुभ्रदा कुमारी चौहान ✓
(B) रघुवरी सहाय
(C) अज्ञेय
(D) मुक्तिबोध
11. “बिखरे मोती’ क्या है ?
(A) उपन्यास
(B) काव्य संकलन
(C) निबंध संकलन
(D) कहानी संग्रह ✓
12. “सरोज स्मृति’ किसकी रचना है?
(A) पंत
(B) निराला ✓
(C) महादेवी वर्मा
(D) सुभद्रा कुमारी चौहान
13. नास्थवेट गर्ल्स स्कूल में सुभद्रा कुमारी चौहान की प्रिय मित्र कौन थी ?
(A) महादेवी वर्मा ✓
(B) मन्नु भंडारी
(C) ममता कालिया
(D) इनमें से कोई नहीं
14. सुभद्रा कुमारी चौहान अपनी पढ़ाई छोड़कर किस आन्दोलन में सक्रिय भूमिका निभाने लगी ?
(A) सविनय अवज्ञा आन्दोलन
(B) असहयोग आन्दोलन ✓
(C) भारत छोड़ो आन्दोलन
(D) दिल्ली चलो आन्दोलन
15. ‘ सुभद्रा कुमारी चौहान की कौन सी कृति है ?
(A) इरावती
(B) पद्मावती
(C) काठ का सपना
(D) सभा के खेल ✓
16. “सुभद्रा जी के साहित्य में अपने युग के मूल उद्वेश, उसके भिन्न-भिन्न रूप, अपनी आमरणहीन प्रकृत शैली में प्रकट हुए हैं।” यह किसका कथक है ?
(A) मुक्ति बोध ✓
(B) अशोक वाजपेयी
(C) रघुवीर सहाय
(D) जयशंकर प्रसाद
17. ‘पुत्र वियोग’ शीर्षक कविता में कवयित्री का खिलौना क्या है ?
(A) उनका पुत्र ✓
(B) उनका तोता
(C) उनका छोटा भाई
(D) इनमें से कोई नहीं
18. सुभद्रा कुमारी चौहान का जीवन सूना-सूना क्यों हो रहा है ?
(A) पति के दूर जाने के कारण
(B) जेल जाने के कारण
(C) पुत्र के असमय निधन के कारण ✓
(D) इनमें से कोई नहीं
19. सुभद्रा कुमारी चौहान किस वर्ग की कवयित्री मानी जाती है ?
(A) कटु यथार्थभाव धारा
(B) राष्ट्रीय भाव धारा ✓
(C) भक्ति भाव धारा
(D) इनमें से कोई नहीं
20. “पुत्र वियोग’ कविता में कवयित्री के किसके लिए पत्थर को देवता मानकर पूजा की ?
(A) अपने लिए
(B) पति के लिए
(C) भाई के लिए
(D) पुत्र के लिए ✓
21. सुभद्रा कुमारी चौहान का जन्म कब हुआ ?
(A) 16 अगस्त, 1904 को ✓
(B) 20 जुलाई, 1920 को
(C) 18 मई, 1930 को
(D) 12 अगस्त, 1905 को
22. सुभद्रा कुमारी चौहान की लिखी कविता कौन-सी है ?
(A) प्यारे नन्हे बेटे को
(B) पुत्र वियोग ✓
(C) हार-जीत
(D) गाँव का घर
23. ‘कुली प्रथा’ किसकी कृति है ?
(A) ठाकुर लक्ष्मण सिंह की ✓
(B) मुल्कराज आनंद की
(C) प्रेमचंद की
(D) ममता कालिया की
24. सुभद्रा कुमारी चौहान का जन्म कहाँ हुआ था ?
(A) वाराणसी
(B) कानपुर
(C) इलाहाबाद ✓
(D) फैजाबाद
25. सुभद्रा कुमारी चौहान के अनुसार, माँ के लिए अपने मन को समझाना कब कठिन हो जाता है ?
(A) भाई के मृत्यु होने पर
(B) पिता की मृत्यु होने पर
(C) पुत्र की मृत्यु होने पर ✓
(D) पति की मृत्यु होने पर