1. बातचीत के माध्यम से बालकृष्ण भट्ट क्या बतलाना चाहते है ?
(A) बातचीत की शैली ✓
(B) भाषण की शैली
(C) संवाद की शैली
(D) इनमें से कोई नहीं
2. नाटक के प्रारम्भ में होनेवाले मंगल पाठ को क्या कहा जाता है ?
(A) भजन
(B) नांदी पाठ ✓
(C) मंगलाचरण
(D) आरती
3. ‘बोलने से ही मनुष्य के रूप का साक्षात्कार होता है। यह किसने कहा ?
(A) एडीसन
(B) बेन जानसन ✓
(C) स्पेंसर
(D) मिल्टन
4. ‘असल बातचीत सिर्फ दो व्यक्तियों में ही हो सकती है।’ यह किसका मत है?
(A) एडीसन ✓
(B) बेन जानसन
(C) मिल्टन
(D) स्पेंसर
5. बातचीत से मन किस प्रकार का हो जाता है ?
(A) क्रोधपूर्ण
(B) भारी और बोझिल
(C) हल्का और स्वच्छ ✓
(D) इनमें से कोई नहीं
6. किसके न होने से सृष्टि गूंगी प्रतीत होती है ?
(A) श्रवणशक्ति
(B) वाक्शक्ति ✓
(C) दिव्यशक्ति
(D) स्मरणशक्ति
7. ‘आर्ट ऑफ कनवरसेशन’ कहाँ के लोगों में सर्वाधिक प्रचलित है ?
(A) अफ्रीका के
(B) भारत के
(C) यूरोप के ✓
(D) कनाडा के
8. बालकृष्ण किस काल के रचनाकार है ?
(A) आदिकाल
(B) भक्तिकाल
(C) रीतिकाल
(D) आधुनिक काल ✓
9. भट्टजी को किसने अँगरेजी साहित्य के एडीसन और स्टील की श्रेणी में रखा है ?
(A) हजारी प्रसाद द्विवेदी
(B) डॉ० नगेंद्र
(C) रामचंद्र शुक्ल ✓
(D) रामविलास शर्मा
10. बालकृष्ण भट्ट का निवास स्थान कौन-सा है ?
(A) लखनऊ, उत्तरप्रदेश
(B) इलाहाबाद, उत्तरप्रदेश ✓
(C) मथुरा, उत्तरप्रदेश
(D) वाराणसी, उत्तरप्रदेश
11. बालकृष्ण भट्ट ने किस पत्रिका का सम्पादन किया ?
(A) आर्यावर्त्त
(B) हुँकार
(C) हिन्दी प्रदीप ✓
(D) पंजाब केसरी
12. बालकृष्ण ने ‘हिन्दी प्रदीप’ नामक मासिक पत्रिका निकालना कब प्रारम्भ किया ?
(A) 1877 ✓
(B) 1888
(C) 1890
(D) 1894
13. कौन-सी रचूना बालकृष्ण भट्ट द्वारा रचित नहीं है ?
(A) पद्मावती
(B) वेणी संहार
(C) मेघदूतम् ✓
(D) मेघनाथ वध
14. बालकृष्ण भट्ट की रचना बातचीत क्या है ?
(A) एकांकी
(B) कहानी
(C) यात्रा संस्मरण
(D) ललित निबंध ✓
15. मनुष्य की बातचीत का उत्तम तरीका क्या है ?
(A) विद्वतापूर्ण बात करना
(B) तर्कपूर्ण बात करना
(C) भीड़ से बात करना
(D) अवाक् होकर अपने से बातचीत करना ✓
16. बालकृष्ण भट्ट ने कौन-सा मासिक पत्र निकाला था ?
(A) प्रताप
(B) कर्मवीर
(C) हिन्दी प्रदीप ✓
(D) ज्योत्सना
17. बालकृष्ण भट्ट का जन्म हुआ था-
(A) 23 जून, 1884 को
(B) 23 जून, 1844 को ✓
(C) 20 जुलाई, 1902 को
(D) 18 दिसम्बर, 1834 को
18. ‘संयोगिता स्वयंबर’ रचना है-
(A) अलकृष्ण भट्ट की
(B) प्रतापनारायण मिश्र की
(C) श्रीनिवास दास की ✓
(D) मैथिलीशरण गुप्त की
19. कौन-सी रचना बालकृष्ण भट्ट की है?
(A) रेल का विकट खेल ✓
(B) कछुआ धरम
(C) रेणुका
(D) प्राच्यविद्या
20. राबिंसन कुसो ने 16 वर्ष के उपरांत किसके मुख से एक बात सुनी ?
(A) फ्राइडे के ✓
(B) सन्डे के
(C) एडीसन के
(D) स्टील के
21: ‘बातचीत’ शीर्षक निबंध के निबंधकार है –
(A) जयप्रकाश नारायण
(B) मोहन राकेश
(C) नामवर सिंह
(D) बालकृष्ण भट्ट ✓
22. कौन-सा उपयास बालकृष्ण भट्ट द्वारा रचित है ?
(A) मैला आँचल
(B) गोदान
(C) सौ अजान एक सुजान ✓
(D) अंतराल
23. रॉबिंसन क्रूसो को कब तक मनुष्य का मुख देखने को नहीं मिला ?
(A) 10 वर्ष तक
(B) 12 वर्ष तक
(C) 16 वर्ष तक ✓
(D) 18 वर्ष तक
24. एडीसन के अनुसार असल बातचीत कितने लोगों के बीच हो सकती है ?
(A) दो ✓
(B) तीन
(C) चार
(D) पाँच
25. बालकृष्ण भट्ट किस युग के निबंधकार थे ?
(A) प्रसाद युग
(B) भारतेंदु युग ✓
(C) द्विवेदी युग
(D) स्वातंत्र्योत्तर युग